छत्तीसगढ़

सरकारी जमीन पर कब्जा हटा, मुक्तिधाम का काम शुरू:एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर विवाद सुलझाया, काम फिर शुरू




रामानुजगंज के गांव जामवंतपुर में मुक्तिधाम निर्माण को लेकर चल रहा विवाद प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया है। सरकारी जमीन पर मालिकाना हक को लेकर आपत्ति थी। इसके कारण काम रुका हुआ था। इससे ग्रामीणों में नाराजगी थी। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर काम फिर से शुरू कराया। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम आनंद नेताम आज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल निर्माण कार्य फिर से शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुक्तिधाम की बाउंड्री वॉल का काम शुरू हुआ। सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं: एसडीएम एसडीएम आनंद नेताम ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, ग्राम जामवंतपुर निवासी रामकुमार कुशवाहा (पिता रघुनाथ कुशवाहा) द्वारा निर्माण कार्य में आपत्ति जताई जा रही थी, जिसके कारण काम बाधित हो रहा था। एसडीएम ने संबंधित व्यक्ति को कड़ी चेतावनी देते हुए विवाद समाप्त करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में संतोष का माहौल है। उम्मीद है कि मुक्तिधाम निर्माण कार्य अब तेजी से पूरा हो सकेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!