*सरगुजा के पुलिस निरीक्षक सी.आर. चंद्रा के बेटे अतुल चंद्रा ने रचा इतिहास, JEE Main में 99.27 परसेंटाइल के बाद NIT दिल्ली के CSE में हुआ चयन*
*JNV लवन से 93% अंक हासिल करने वाले अतुल ने मेहनत और लगन के दम पर देश के प्रतिष्ठित संस्थान NIT Delhi में बनाई जगह, क्षेत्र में खुशी की लहर।*

रोशन सोनी/ सरगुजा जिले में पदस्थ पुलिस निरीक्षक सी.आर. चंद्रा के सुपुत्र अतुल चंद्रा ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए देश के प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) दिल्ली के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि जिला सक्ती के ग्राम अंडा और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बन गई है।

अतुल चंद्रा ने जवाहर नवोदय विद्यालय, लवन से कक्षा 12वीं की परीक्षा 93 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने JEE Main 2026 में 99.27 परसेंटाइल हासिल कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन NIT दिल्ली के प्रतिष्ठित कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में हुआ।
अतुल की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाज के प्रबुद्धजनों, पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्रवासियों ने पुलिस निरीक्षक सी.आर. चंद्रा और उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने अतुल चंद्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में एक सफल अभियंता बनकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें
गे।




