छत्तीसगढ़
सिलेबस से बाहर सवाल पूछना पड़ा भारी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिजल्ट रद्द कर दोबारा परीक्षा की दी अनुमति


वित्त विभाग ने विभागीय पदोन्नति के लिए अप्रैल 2017 में छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा (SAS) भाग-2 परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था। परीक्षा में शामिल हुए कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा में कई प्रश्न विज्ञापित पाठ्यक्रम (सिलेबस) से बाहर पूछे गए। इतना ही नहीं, परीक्षा से ठीक पहले जारी एडमिट कार्ड में एक नया विषय भी जोड़ दिया गया, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।
इन्हीं मुद्दों को लेकर अमर सिंह बिसेन, दिनेश कुमार सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।



