छत्तीसगढ़

Rcb Vs Dc Final Live:आरसीबी की पारी शुरू, स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस क्रीज पर; दिल्ली ने 203 रन बनाए – Rcb Vs Dc Wpl Final Live Score Bangalore Vs Delhi Today Women Ipl Final Match Scorecard News In Hindi


09:35 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस क्रीज पर मौजूद हैं।

09:16 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: दिल्ली ने आरसीबी के सामने रखा 204 रन का लक्ष्य

जेमिमा रोड्रिग्स की अर्धशतकीय की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। 

08:54 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: दिल्ली को तीसरा झटका

दिल्ली को तीसरा झटका सायली सतघरे ने दिया। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स को क्लार्क के हाथों कैच कराया। वह 37 गेंदों में 57 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। तीसरे विकेट के लिए रोड्रिग्स ने वोलवार्ड्ट के साथ 51 गेंदों में 76 रन की साझेदारी निभाई। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 148 रन है।

08:50 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: 32 गेंदो में जेमिमा का पचासा

फाइनल मुकाबले में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स का बल्ला गरज रहा है। उन्होंने महज 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह वोलवार्ड्ट के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुकी हैं। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। 

08:37 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: जेमिमा और वोलवार्ड्ट के बीच 40+ रन की साझेदारी

12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 113 रन है। जेमिमा और वोलवार्ड्ट के बीच 41 रनों की साझेदारी हो चुकी है।  

08:31 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 100 के करीब

10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है। वोलवार्ड्ट और रोड्रिग्स के बीच साझेदारी पनप रही है।

08:19 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: 72 पर दिल्ली को दूसरा झटका

दिल्ली को दूसरा झटका नादिन डी क्लार्क ने दिया। उन्होंने ग्रेस हैरिस के हाथों लिजेल ली को कैच कराया। वह 30 गेंदों में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाकर पवेलियन लौटीं। अब एल. वोलवार्ड्ट का साथ देने कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स आईं हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 74 रन है।

08:09 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: 49 पर दिल्ली को पहला झटका

दिल्ली को पहला झटका अरुंधति रेड्डी ने 49 के स्कोर पर दिया। उन्होंने शेफाली वर्मा को ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंदों में सिर्फ 20 रन बना सकीं। अब लिजेल ली का साथ देने एल. वोलवार्ड्ट आईं हैं।

07:50 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: तीन ओवर के बाद स्कोर 9/0

दिल्ली की धीमी शुरुआत हुई है। तीन ओवर के बाद टीम बिना किसी नुकसान के सिर्फ नौ रन बना सकी है। लिजेल ली और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

07:36 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: दिल्ली की पारी शुरू

दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। लिजेल ली और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की तरफ से पहला ओवर लॉरेन बेल फेंक रही हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!