छत्तीसगढ़
रायपुर समेत के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 24 से 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी

प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के जिलों में अगले 24 से 48 घंटे तक एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भार…और पढ़ें

HighLights
- रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज
- 24 से 48 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
- उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से भारी बारिश की चेतावनी
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शहर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बौछारें पड़ने या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
रायपुर सहित पूरे प्रदेश के मौसम पर असर
दक्षिण-पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के ऊपर कम दबाव (निम्न दाब) का क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। समुद्र तल पर मानसून ट्रफ रेखा मध्य भारत से होकर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है, जिसका असर रायपुर सहित पूरे प्रदेश के मौसम पर दिख रहा है।




