छत्तीसगढ़

रायपुर में निगम की राइजिंग लाइन से अवैध कनेक्शन:जांच करने पहुंचे निगम अफसरों का घेराव, शिकायत पर पार्षद के बेटो समेत बस्ती वालों पर केस दर्ज




रायपुर में नगर निगम की राइजिंग पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन लेने का बड़ा मामला सामने आया है। जांच और कार्रवाई करने पहुंचे नगर निगम अधिकारियों का पार्षद पुत्रों और स्थानीय लोगों ने घेराव कर दिया। अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने पार्षद के दोनों बेटों, ठेकेदार और अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला नगर निगम जोन क्रमांक-1 के वीरांगना अवंति बाई वार्ड का है। नगर निगम के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 मई की शाम उन्हें सूचना मिली थी कि शहर की दो प्रमुख पानी टंकियों को भरने वाली 450 एमएम व्यास की राइजिंग मेन पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर उसमें अवैध रूप से 4 इंच का कनेक्शन जोड़ा गया है। इंजीनियर की टीम को पार्ष पुत्रों ने घेरा सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि नाले के ऊपर पाइपलाइन में छेद कर अवैध कनेक्शन लगाया गया था। इससे पाइपलाइन में कई जगह लीकेज भी हो गया। अधिकारियों के मुताबिक इससे ओवरहेड टैंक में संक्रमित पानी पहुंच सकता था, जिससे पीलिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। नगर निगम की टीम अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही थी, तभी वार्ड पार्षद खगपति सोनी के बेटे आकाश सोनी और लीलाधर सोनी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने स्कूलपारा स्लम बस्ती और आसपास के लोगों की भीड़ जमा कर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों का घेराव कर दिया। नारेबाजी करते हुए कार्रवाई रुकवा दी गई और अधिकारियों को काफी देर तक वहां से जाने नहीं दिया गया। सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस हंगामे के कारण वाटर सप्लाई से जुड़े अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हुए। यदि अवैध कनेक्शन नहीं हटाया गया तो जोन-1 और जोन-2 में पानी सप्लाई बाधित हो सकती है। पाइपलाइन की मरम्मत में पूरा एक दिन लग सकता है, जिससे शहर में जल संकट गहराने की आशंका है। नगर निगम ने इस मामले में करीब 2.50 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पार्षद पुत्रों, अज्ञात प्लंबर-ठेकेदार और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा खमतराई पुलिस के अधिकारियों ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान बताया, कि नगर निगम के अधिकारियों ने शिकायत की है। शिकायत पर पार्षद खगपति सोनी के बेटे आकाश सोनी एवं लीलाधर सोनी एवं अन्य के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामलें में केस दर्ज करके जांच की जा रही है। अवैध कनेक्शन पर सख्ती रायपुर नगर निगम के आयुक्त विश्वदीप ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा, कि डब्ल्यूआरएस में वाल्व लगाकर पानी बहने से रोका गया है। अवैध तरीके से लिए गए कनेक्शन को भी काटा जाएगा। अवैध कनेक्शन लेने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करेंगे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!