छत्तीसगढ़

रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में बड़ा हादसा… सेप्टिक टैंक में गिरे तीन युवक, दो की मौत, एक गंभीर, परिजनों का हंगामा


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के एक बड़े निजी अस्पताल रामकृष्ण केयर में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन युवक उसमें गिर गए। इस घटना में दो युवकों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में भारी हंगामा मच गया और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

सफाई के दौरान जहरीली गैस से हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन द्वारा सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए तीन युवकों को बुलाया गया था। सफाई के दौरान टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण तीनों बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

naidunia_image

दो की मौत, एक की हालत गंभीर

हादसे में गोविंद सेंद्रे (निवासी सिमरन सिटी), अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। देर रात तक मिली जानकारी के अनुसार, दो युवकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

naidunia_image

अस्पताल में मचा हंगामा

घटना की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

naidunia_image

प्रबंधन पर गंभीर आरोप

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि खर्च बचाने के लिए सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई। बिना किसी सुरक्षा उपकरण जैसे ऑक्सीजन मास्क, गैस डिटेक्टर या सेफ्टी किट के मजदूरों को सीधे सेप्टिक टैंक में उतार दिया गया। परिजनों का कहना है कि अगर सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

naidunia_image

नियमों के खिलाफ कराया गया काम

विशेषज्ञों के अनुसार, सेप्टिक टैंक की सफाई अत्यंत जोखिम भरा कार्य है। इसे आमतौर पर नगर निगम या प्रशिक्षित एजेंसी द्वारा आधुनिक उपकरणों और सुरक्षा उपायों के साथ किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार खुला विद्यालय, गूंजी स्कूल की घंटी

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

सूत्रों के मुताबिक, लगभग एक साल पहले अशोका बिरयानी में भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी लगातार जारी रहना गंभीर चिंता का विषय है।

जांच शुरू, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी और तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!