छत्तीसगढ़

रायगढ़ में अवैध खनन पर कार्रवाई…27 वाहन जब्त:खनिज विभाग ने एक सप्ताह के भीतर ट्रैक्टर और हाईवा पकड़े, खनिज अधिनियम के तहत केस दर्ज




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेत और अन्य खनिजों के अवैध खनन रोकने के लिए अभियान शुरू किया गया है। खनिज विभाग ने एक सप्ताह के भीतर 27 वाहन जब्त किया है, जिसे कलेक्ट्रेट और थाना परिसर में पार्क किया गया है। दरअसल, खनिज विभाग को लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। आरोप है कि रेत की तस्करी खुलेआम हो रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। कोतरा रोड, भूपदेवपुर और पुसौर क्षेत्र में जांच की गई। यहां रेत लोड ट्रैक्टर पकड़े गए। कई स्थानों पर अचानक जांच कर कार्रवाई की गई। सभी जब्त वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर के साथ थाना कोतरा रोड, भूपदेवपुर, पूंजीपथरा और पुसौर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। कार्रवाई के दौरान कुल 27 वाहन जब्त किए गए। खनिज रेत से भरे 20 ट्रैक्टर, रेत से भरे 2 हाईवा, मिट्टी और मुरूम से भरे 3 ट्रैक्टर और चूनापत्थर से भरे 2 हाईवा पकड़े गए। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज खनिज विभाग ने परिवहनकर्ताओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 और खान-खनिज (विकास-विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 और 23(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। पहले भी हुई थी कार्रवाई इससे पहले 15 दिसंबर को भी विशेष अभियान चलाया गया था। उस समय अलग-अलग स्थानों से 9 ट्रैक्टर रेत तस्करी करते पकड़े गए थे। खरसिया और पुसौर की ओर से अवैध परिवहन हो रहा था। इन मामलों में जोरापाली के भानुकुमार चौहान, बाल्मिकी प्रजापति, कुरमापाली के नूतन साहू, गोपालपुर के प्रेम उरांव, पतरापाली के समीर पटेल, बाबाधाम रायगढ़ के तिरथलाल यादव, रायगढ़ के प्यारेलाल साहू, धनागर के उत्तम सारथी और हंडी चौक रायगढ़ के गणेश अग्रवाल के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया था।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!