Uncategorized
रायपुर में मां ने प्रेम संबंध खत्म किया तो प्रेमी ने किया चार साल की बेटी का अपहरण, महाराष्ट्र के टोल प्लाजा से सकुशल बरामदगी

रायपुर के सरस्वती नगर क्षेत्र में प्रेम संबंध टूटने पर अमृत पाल सिंह ने चार वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर आरोपित का पीछा किया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की मदद से मौदा टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर मासूम को सकुशल छुड़ाकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।




