Uncategorized

रायपुर में गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन का प्लान तैयार, 1000 से ज्यादा जवान तैनात

राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन और झांकियों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया है। बुधवार को C-4 भवन में गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों की बैठक हुई। बैठक में पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम, PWD, स्वास्थ्य विभाग और SDRF के अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विसर्जन के दौरान शहर में 1 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित स्थानों पर ही किया जाएगा। निगम अधिकारियों ने बताया कि तालाबों में प्रतिमा विसर्जित करने पर कार्रवाई के साथ चालान भी काटा जाएगा। समितियों से निर्धारित विसर्जन स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की गई है।

संवेदनशील जगहों पर स्पेशल टीमों की निगरानी रहेगी। विसर्जन के दौरान भीड़ में महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों पर नजर रखने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में तैनात किया जाएगा। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की स्पेशल टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी।

महादेव घाट में बने कुंड में ही विसर्जन होगा। नगर निगम ने महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड में व्यवस्थाएं संभालने के लिए समिति गठित की है। 25 सितंबर सुबह 6 बजे से 1 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

खारून नदी, तेलीबांधा तालाब और बूढ़ातालाब समेत अन्य तालाबों में प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा। छोटी प्रतिमाओं के लिए अस्थायी कुंड बनाए जाएंगे। महादेव घाट पर गोताखोर, मोटर बोट, एंबुलेंस, मेडिकल टीम और अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगे।

झांकी रूट पर जर्जर भवनों का सर्वे कराया जाएगा। इसके साथ सफाई, सड़क मरम्मत और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।

गणेशोत्सव से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में दक्षिण-भारतीय शैली के गणपति, 21 दिन चलेगी पूजा: लड्डू की लाखों में होगी नीलामी, जीतने वाला मंदिर में ही बांटेगा प्रसाद। रायपुर के खमतराई स्थित शिवानंद नगर के श्री वरसिद्धि विनायक गणेश मंदिर में 21 दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाता है। यहां पर दक्षिण भारतीय शैली में भगवान गणेश की स्थापना की गई है और पूजा पद्धति उत्तर और दक्षिण भारत दोनों की परंपराओं को मिलाकर की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!