Uncategorized
रामानुजगंज के स्कूल में भोजन करने बैठें थे बच्चे मधुमक्खियों के झुंड का हुआ हमला, ग्यारह बच्चे और दो शिक्षक घायल

छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज अंतर्गत रामचंद्रपुर विकासखंड के विजयनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को लंच ब्रेक के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक बच्चों और शिक्षकों पर हमला बोल दिया। इस हादसे में 11 स्कूली बच्चे और दो शिक्षक घायल हो गए। सभी को तत्काल रामानुजगंज के सौ बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया।


