छत्तीसगढ़

Raigarh NRBS Steel Plant HR Head Death



सिर में गंभीर चोट आने के बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के NRBS प्लांट में HR हेड की हाईड्रा वाहन से टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक गेरवानी स्थित एनआरबीएस स्टील प्लांट में संजय त्रिपाठी एचआर हेड के पद पर लंबे समय से कार्यरत थे।

जहां शनिवार की शाम को प्लांट परिसर में संजय त्रिपाठी पैदल चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक हाइड्रा मशीन से उनकी टक्कर हो गई, जिससे वे अपना संतुलन खो बैठे और जमीन पर जा गिरे।

इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के अन्य मजदूर वहां पहुंचकर मामले की जानकारी प्लांट के अधिकारियों को दी।

जिसके बाद तत्काल घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक जांच में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू की इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर ने बताया कि एनआरबीएस प्लांट में हाईड्रा वाहन से टकरा जाने से घटना घटित हुई है।

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की गई है। वहीं शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!