Uncategorized
रायगढ़ के पुराने आरटीओ कार्यालय में भीषण आग, कई फाइलें जलकर खाक
रायगढ़ के पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय भवन की तीसरी मंजिल में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग के कारण अंदर रखी कई पुरानी फाइलें व दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।



