छत्तीसगढ़

Netherlands Vs Sweden Live:नीदरलैंड ने हासिल की 4-0 से बढ़त, दूसरे हाफ में स्वीडन पर बढ़ा दबाव – Netherlands Vs Sweden Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates


11:46 PM, 20-Jun-2026

Netherlands vs Sweden Live: नीदरलैंड का चौथा गोल

नीदरलैंड लगातार दबाव बना रहा है। 54वें मिनट में कॉडी गैक्पो ने गोल दागकर टीम को स्वीडन के खिलाफ 4-0 की बढ़त दिलाई। 

11:42 PM, 20-Jun-2026

Netherlands vs Sweden Live: नीदरलैंड का तीसरा गोल

नीदरलैंड ने तीसरे गोल के साथ स्वीडन पर 3-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 47वें मिनट में कॉडी गैक्पो ने गोल दागा। 

11:37 PM, 20-Jun-2026

Netherlands vs Sweden Live: दूसरे हाफ का खेल जारी

दूसरे हाफ का खेल जारी है। नीदरलैंड ने स्वीडन के खिलाफ 2-0 से बढ़त बना रखी है। 

11:25 PM, 20-Jun-2026

Netherlands vs Sweden Live: हाफ-टाइम

हाफ-टाइम तक नीदरलैंड ने स्वीडन पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। स्ट्राइकर ब्रायन ब्रॉबी ने पहले हाफ में दो बेहतरीन गोल दागकर नीदरलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मैच की शुरुआत से ही नीदरलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया। इसका फायदा टीम को पांचवें मिनट में मिला, जब ब्रायन ब्रॉबी ने शानदार फिनिश के साथ गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती गोल के बाद स्वीडन की टीम दबाव में नजर आई, जबकि नीदरलैंड लगातार हमले करता रहा।

पहले हाफ के 17वें मिनट में ब्रायन ब्रॉबी ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया। उन्होंने शानदार मूव को गोल में बदलते हुए अपना दूसरा और टीम का दूसरा गोल दागा। इस गोल के साथ नीदरलैंड ने स्वीडन पर 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली। दो गोल से पिछड़ने के बाद स्वीडन ने वापसी की कोशिश की, लेकिन नीदरलैंड की मजबूत रक्षापंक्ति और मिडफील्ड ने उसे ज्यादा मौके नहीं दिए। स्वीडिश खिलाड़ियों ने कुछ हमले जरूर बनाए, लेकिन वे उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सके। पहले हाफ में गेंद पर नियंत्रण और आक्रमण दोनों मामलों में नीदरलैंड का पलड़ा भारी रहा। ब्रॉबी के दो गोलों की बदौलत टीम ने हाफ-टाइम तक 2-0 की बढ़त अपने नाम कर ली। अब दूसरे हाफ में स्वीडन की कोशिश वापसी करने की होगी, जबकि नीदरलैंड इस बढ़त को जीत में बदलने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

10:48 PM, 20-Jun-2026

Netherlands vs Sweden Live: नीदरलैंड ने स्वीडन पर हासिल की 2-0 की बढ़त

नीदरलैंड ने स्वीडन पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ब्रायन ने 17वें मिनट में शानदार गोल के साथ टीम की बढ़त में इजाफा किया।

10:41 PM, 20-Jun-2026

Netherlands vs Sweden Live: नीदरलैंड ने स्वीडन पर हासिल की शुरुआती बढ़त

नीदरलैंड ने स्वीडन के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। पांचवें मिनट में ब्रायन ब्रॉबी ने शानदार गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

10:33 PM, 20-Jun-2026

Netherlands vs Sweden Live: नीदरलैंड-स्वीडन के बीच मुकाबला जारी

नीदरलैंड और स्वीडन के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों टीमों की नजरें पहले हाफ में बढ़त लेने पर हैं।

10:23 PM, 20-Jun-2026

Netherlands vs Sweden Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)

10:12 PM, 20-Jun-2026

Netherlands vs Sweden Live: नीदरलैंड ने हासिल की 4-0 से बढ़त, दूसरे हाफ में स्वीडन पर बढ़ा दबाव

FIFA World Cup 2026 Netherlands vs Sweden Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज नीदरलैंड और स्वीडन के बीच ह्यूस्टन स्टेडियम में टूर्नामेंट का 35वां मुकाबला ग्रुप-एफ की टीमों के बीच खेला जा रहा है। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!