Uncategorized
नया रायपुर में चलती बस में अचानक आग, 30 से अधिक कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान

नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार शाम एक चलती हुई कर्मचारी बस में अचानक आग लग गई। बस में 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी सवार थे।
जैसे ही बस में आग लगी और धुआं उठना शुरू हुआ, बस में सवार कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



