छत्तीसगढ़

नौ घंटे घूम-घूमकर पी शराब, रात में दो युवकों के साथ छोड़, साथी लौटा घर; तीसरे दिन बिलासपुर में तालाब में मिली लाश


बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के पेंडारी स्थित मुरूम खदान तालाब में मंगलवार सुबह 28 वर्षीय युवक की लाश मिली।

Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 03:46:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 03:46:55 PM (IST)

नौ घंटे घूम-घूमकर पी शराब, रात में दो युवकों के साथ छोड़, साथी लौटा घर; तीसरे दिन बिलासपुर में तालाब में मिली लाश
मृतक सागर पासी की फाइल फोटो

HighLights

  1. मृतक की पहचान सागर पासी 28 वर्ष के रूप में
  2. कार सवार दो युवकों से बातचीत के बाद हुआ लापता
  3. शव तीन दिन पुराना, डिकंपोज होने से चोट स्पष्ट नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडारी स्थित मुरूम खदान से बने तालाब में मंगलवार सुबह 28 वर्षीय युवक की लाश तैरती हुई मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि युवक तीन दिन से लापता था और आखिरी बार कार सवार दो युवकों के साथ देखा गया था।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

सकरी पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में लाश तैरती देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान सागर पासी पिता स्वर्गीय शंभू पासी, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सप्ताह में 2-3 बार ही आता था घर

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सागर सप्ताह में दो से तीन बार ही घर आता था और अधिकांश समय बाहर ही रहता था। रविवार सुबह वह कहीं से घर आया था और कुछ देर रुकने के बाद स्कूटी लेकर निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा और मंगलवार को उसकी लाश तालाब में मिली।

कोरी डेम से पेंडारी तक शराबखोरी

जांच में पता चला कि रविवार को सागर चोरभट्ठी निवासी जोया खान पिता अकबर खान, उम्र 25 वर्ष के साथ था। पुलिस ने जोया को बुलाकर पूछताछ की। जोया ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे सागर उसके घर आया था। दोनों शराब खरीदकर कोटा के कोरी डेम गए और शाम करीब साढ़े चार बजे तक शराब पी। लौटते समय गनियारी शराब दुकान से फिर शराब खरीदी और पेंडारी के तालाब के पास बैठकर रात करीब नौ बजे तक शराब पीते रहे।

कार सवार दो युवकों से बातचीत के बाद लापता

जोया ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान कार सवार दो युवक वहां पहुंचे और सिगरेट मांगी। सागर उनके पास जाकर बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद सागर ने मोबाइल स्विच ऑफ होने की बात कहते हुए अपना मोबाइल और स्कूटी जोया को देकर उसे घर भेज दिया। इसके बाद सागर के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं होने की बात जोया ने पुलिस को बताई।

मर्ग कायम, डिकंपोज हो चुका है शव

पुलिस के अनुसार शव करीब तीन दिन पुराना होने और पानी में रहने के कारण डिकंपोज हो चुका है। इस वजह से शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और सागर के साथ आखिरी समय तक रहे दोस्त जोया से पूछताछ की जा रही है। कार सवार युवकों की भी तलाश की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!