छत्तीसगढ़

मंत्री लखनलाल देवांगन ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया:कोरबा में 1.72 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य




कोरबा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चरण रविवार को शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद रूबी सागर, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मंत्री देवांगन ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की। 1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो पिलाने का लक्ष्य मंत्री देवांगन ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिलेभर में 1578 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथों पर दवा पिला रही स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीमें इन बूथों पर बच्चों को दवा पिला रही हैं। इसके अतिरिक्त, गांवों, पारा-मोहल्लों, वार्डों, बाजारों, चौक-चौराहों और हाट-बाजारों में भी विशेष व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश और प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में जनसहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास के हर बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाने में सहयोग करने की अपील की। संचालन के लिए सुपरवाइजर भी तैनात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक सुदृढ़ कार्ययोजना बनाई है। प्रभावी संचालन के लिए सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!