Uncategorized
मालगाड़ी ने रोके लिंक एक्सप्रेस के पहिए, एक घंटे तक निपनिया स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर क्षेत्र में सोमवार को रेल यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। विशाखापत्तनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस सोमवार सुबह निर्धारित समय पर चल रही थी, लेकिन निपनिया स्टेशन पहुंचते ही यह ट्रेन करीब एक घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रह गई। आगे सभी लाइनों पर मालगाड़ी खड़ी होने और सिग्नल न मिलने के कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी।




