छत्तीसगढ़

Mahasamund Fake Paneer Raid | Factory Sealed After Analog Cheese Seizure


प्रशासन ने करीब 300 किलो नकली पनीर को जेसीबी से गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में वैद्य फूड प्रोडक्ट्स के प्लांट से जब्त पनीर का सैंपल अमानक पाया गया है। जांच में यह प्रतिबंधित एनालॉग पनीर निकला। प्रशासन ने करीब 300 किलो नकली पनीर को जेसीबी से गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया और प्रोडक्शन यूनिट को सील कर दिया। मा

.

यह कार्रवाई प्लांट के खिलाफ मिली शिकायत के बाद शुरू हुई थी। खाद्य विभाग की टीम ने 17 अगस्त की देर रात प्लांट में छापा मारा था। टीम को करीब 3 एकड़ में चल रही इस फैक्ट्री में 300 किलो पनीर मिला था। यहां बना पनीर रायपुर और ओडिशा तक भेजा जा रहा था।

नकली पनीर और मिलावटी सामान के खिलाफ प्रदेश में 17 अगस्त से फूड डिपार्टमेंट विशेष अभियान चला रहा है, जो 23 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग जिलों में दुकानों, होटलों और फैक्ट्रियों की जांच की जा रही है। खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जांच में मिलावट पाए जाने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

वैद्य फूड प्रोडक्ट्स के प्लांट से 300 किलो नकली पनीर जब्त किया गया था।

वैद्य फूड प्रोडक्ट्स के प्लांट से 300 किलो नकली पनीर जब्त किया गया था।

भालेसर रोड स्थित वैद्या फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा था नकली पनीर।

भालेसर रोड स्थित वैद्या फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा था नकली पनीर।

करीब 300 किलो नकली पनीर को गड्ढे में डालकर नष्ट किया गया।

करीब 300 किलो नकली पनीर को गड्ढे में डालकर नष्ट किया गया।

प्लांट से जब्त पनीर का सैंपल अमानक पाया गया था।

प्लांट से जब्त पनीर का सैंपल अमानक पाया गया था।

खाद्य विभाग ने वैद्य फूड प्रोडक्ट्स के प्लांट को सील कर दिया है।

खाद्य विभाग ने वैद्य फूड प्रोडक्ट्स के प्लांट को सील कर दिया है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री कानपुर के रहने वाले शोभित सिंह की है। रविवार देर रात जिला प्रशासन की टीम ने फैक्ट्री में दबिश दी थी। टीम में फूड डिपार्टमेंट के अधिकारी उमेश वर्मा, सांखनाद भोई और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जुगल किशोर पटेल समेत पुलिस बल मौजूद था। इस दौरान वहां रीब 10 से 12 कारीगर काम कर रहे थे, जो कि मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले थे।

जांच के दौरान फैक्ट्री में 300 किलो पनीर मिला। उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर संदेह होने पर अधिकारियों ने तैयार पनीर को जब्त कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि भालेसर में यह फैक्ट्री करीब एक साल से संचालित हो रही थी।

टेस्ट के लिए भेजा गया था सैंपल

जांच के दौरान करीब 300 किलो तैयार पनीर जब्त किया। सील किए गए कोल्ड स्टोरेज को अगले दिन सुबह नियमानुसार खोलकर पनीर की जांच की। जांच के लिए टीम ने करीब एक किलो पनीर का सैंपल लिया और उसे रायपुर की लैब में भेजा।

लैब रिपोर्ट में सैंपल अमानक और एनालॉग पनीर पाया गया। इसे प्रतिबंधित श्रेणी का बताया गया है। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और आगे की कार्रवाई की।

गुरुवार शाम खाद्य विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम दोबारा प्लांट पहुंची। टीम की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खोदा गया और करीब 300 किलो नकली पनीर को गड्ढे में दफना दिया गया। इसके बाद प्रोडक्शन यूनिट को सील कर दिया गया।

रायपुर और ओडिशा तक भेजा जा रहा था

जांच में फैक्ट्री से रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों और ओडिशा तक नकली पनीर भेजे जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि शोभित, रायपुर के प्रकाश देवांगन के साथ मिलकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पनीर की सप्लाई करता था।

……………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

महासमुंद में पनीर फैक्ट्री पर छापा, 300 किलो जब्त:एनालॉग पनीर बनाने की शिकायत पर एक्शन; जांच के लिए भेजे गए सैंपल

महासमुंद जिले में नकली पनीर बनाने की शिकायत पर राजस्व, खाद्य-औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा।

महासमुंद जिले में नकली पनीर बनाने की शिकायत पर राजस्व, खाद्य-औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नकली पनीर बनाने की शिकायत पर राजस्व, खाद्य-औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा। करीब 3 एकड़ में चल रही इस फैक्ट्री में 300 किलो पनीर मिला है। टीम ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। भालेसर रोड स्थित वैद्या फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में तैयार पनीर रायपुर और ओडिशा तक भेजा जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!