Lsg Vs Kkr Live Score:सुपरओवर में पहुंचा मुकाबला, आखिरी गेंद पर शमी ने जड़ा छक्का; स्कोर बराबर – Lsg Vs Kkr Ipl Live Score: Lucknow Super Giants Vs Kolkata Knight Riders Today Match Scorecard Updates

11:13 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ को सातवां झटका
वैभव अरोड़ा ने लखनऊ को सातवां झटका दिया। उन्होंने जॉर्ज लिंडे को पवेलियन भेजा। वह आठ रन बना सके। अब हिम्मत सिंह का साथ देने मोहम्मद शमी आए हैं।
11:06 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ को छठा झटका
लखनऊ को छठा झटका वरुण ने दिया। उन्होंने आयुष बडोनी को अनुकूल रॉय के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 24 रन बनाकर लौटे। अब हिम्मत सिंह का साथ देने जॉर्ज लिंडे आए हैं।
11:00 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: 93 पर लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन
93 के स्कोर पर लखनऊ ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। मुकुल चौधरी सिर्फ एक रन बना पाए। अब बल्लेबाजी के लिए हिम्मत सिंह आए हैं। उनका साथ देने के लिए आयुष बडोनी क्रीज पर मौजूद हैं।
10:48 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: चौथा विकेट गिरा
वरुण ने लखनऊ को चौथा झटका दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को सुनील नरेन के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंदों में सिर्फ नौ रन बना पाए। अब आयुष बडोनी का साथ देने मुकुल चौधरी आए हैं।
10:31 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: 78 पर लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा
लखनऊ ने तीसरा विकेट ऋषभ पंत के रूप में खोया। वह 38 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब निकोलस पूरन का साथ देने आयुष बडोनी आए हैं।
10:24 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ को दूसरा झटका
लखनऊ को दूसरा झटका ग्रीन ने दिया। उन्होंने फॉर्म में नजर आ रहे एडेन मार्करम को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह 31 रन बनाकर आउट हुए। अब पंत का साथ देने निकोलस पूरन आए हैं।
10:05 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ
पावरप्ले समाप्त हो चुका है और लखनऊ ने एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम 16 और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले टीम ने मिचेल मार्श का विकेट गंवाया था। उनका कैच पॉवेल ने लपका था।
09:42 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ की झटके से शुरुआत
लखनऊ को पहला झटका वैभव अरोड़ा ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर दिया। उन्होंने रोवमैन पॉवेल के हाथों मिचेल मार्श को कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब मार्करम का साथ देने कप्तान ऋषभ पंत आए हैं।
09:36 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ की पारी शुरू
लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।
09:22 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: केकेआर ने 155/7 रन बनाए
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 156 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। उनके लिए रिंकू सिंह ने सर्वाधिक 83 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में दिग्वेश राठी के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लगातार चार छक्के ठोके और 26 रन लूटे। वहीं, लखनऊ के लिए मोहसिन खान ने घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट झटके। उनके अलावा जॉर्ज लिंडे ने एक विकेट अपने नाम किया।



