छत्तीसगढ़

कोतबा पुलिस ने मौके से 55 किलो मांस और हथियार किए जब्त


नईदुनिया प्रतिनिधि,जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह चैकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव अपने स्टाफ के साथ ग्राम भ्रमण पर निकले थे।सुबह करीब 9 बजे एक जागरूक मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि ग्राम कोतबा बैगाबहार और रोकबहार के कुछ लोगों ने भोर में 3 से 4 बजे के बीच बरगोड़ा नाले के पास एक सुनसान इलाके में रंजीत एक्का के एक बछड़े की हत्या कर दी है।

आरोपी अब गोमांस को टुकड़ों में काटकर आपस में बांटने की तैयारी कर रहे हैं। इस संवेदनशील सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों को साथ लिया और सीधे घटनास्थल पर छापा मारा। सुनसान इलाके में पुलिस की टीम को अचानक अपने सामने देखकर मांस का बंटवारा कर रहे आरोपितो ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

मौके पर मुख्य आरोपित रंजीत एक्का को उसकी हीरो मोटरसाइकिल पर एक प्लास्टिक की बोरी में 15 किलो गोमांस ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से कुल 55 किलो गो मांस के साथ मवेशी के अवशेष, 2000 रूपए नकद और हत्या में प्रयुक्त टांगी व छुरी भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपितो के विरूद्व कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- पिकनिक पर पसरा मातम: जशपुर के ‘देशदेखा’ में दोस्तों की फोटो खींच रहे युवक पर गिरी गाज, एक की मौत, तीन घायल

आरोपितों का निकाला जुलूस

गिरफ्तारी के बाद सभी 10 आरोपियों को नवीन कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद से पुलिस ने सभी को हथकड़ी और जंजीरों में जकड़ कर मुख्य मार्ग पर पैदल जुलूस निकाला। यह कतारबद्ध जुलूस कारगिल चैक होते हुए कोतबा पुलिस चैकी से पहले खड़ी पुलिस बस तक ले जाया गया। भरी सड़क पर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मुख्य मार्ग से आरोपियों को इस तरह ले जाने के कदम के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में गौ-हत्या जैसे जघन्य अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा।

कार्रवाई में बागबहार के थाना प्रभारी आशीष तिवारी के साथ चैकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, अपलेजर खेस, प्रधान आरक्षक अजय खेस, छविकांत पैंकरा, संजय लकड़ा आरक्षक प्रवीण खलखो, सुशील तिर्की, अमित, रघुराज रजक, जेम्स एडवर्ड और महिला आरक्षक जया पैंकरा शामिल रहे।

ये आरोपित हुए गिरफ्तार

  • रंजीत एक्का 31 वर्ष
  • राकेश तिर्की 24 साल
  • मेघनाथ तिकीं 42 साल
  • विनय तिग्गा 26 साल
  • अमलेश तिग्गा 32 साल
  • हीरा लाल तिर्की 45 साल
  • मनमोहन तिग्गा्र 32 साल
  • अबाहम कुजुर्र 31साल
  • संजय तिग्गा 26 साल
  • अनूप भगत 21 साल शामिल हैं।

‘गो हत्या की सूचना पर पुलिस टीम ने दस आरोपितों को मांस व हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में इस तरह का अपराध करके महौल खराब करने वालों के विरूद्व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

बृजेश यादव,चैकी प्रभारी,कोतबा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!