छत्तीसगढ़

किसान ने की आत्महत्या, धमकाने वाला पड़ोसी हुआ गिरफ्तार


सीपत के ग्राम फरहदा में जमीन विवाद के चलते प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाने वाले वृद्ध कनक पटेल की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बलराम यादव को गि …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 08:17:51 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 08:17:51 AM (IST)

चक्काजाम के बाद एक्शन में बिलासपुर पुलिस: किसान ने की आत्महत्या, धमकाने वाला पड़ोसी हुआ गिरफ्तार
सीपत पुलिस की गिरफ्त में आरोपित बलराम यादव

HighLights

  1. चक्काजाम के बाद हरकत में आई बिलासपुर पुलिस
  2. सीपत पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम को मिली सफलता
  3. पुलिस ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में घर और जमीन खाली कराने के लिए लगातार दबाव, गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकियों से परेशान होकर जहर खाने वाले व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा जोड़ते हुए कार्रवाई की है।

डीएसपी डीआर टंडन ने बताया कि ग्राम फरहदा बजरंग चौक निवासी परमेश्वरी पटेल ने शुक्रवार को सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वे और उनका परिवार सरकारी जमीन पर बने मकान में रह रहे हैं। पड़ोस में रहने वाला बलराम यादव एक बुजुर्ग महिला को साथ लेकर उनके घर पहुंचा और जमीन को उसका बताते हुए मकान खाली करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने घर में घुसकर अश्लील गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना से आहत परमेश्वरी के पति कनक पटेल ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 30 मई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपित लंबे समय से कनक पटेल और उनके परिवार को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मौत के बाद मामले में बीएनएस की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना) जोड़ी गई। अधिकारियों के निर्देश पर आरोपित की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। घटना के बाद फरार हुए आरोपित बलराम यादव को सीपत पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने गनियारी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

प्रताड़ना से टूट गया था ग्रामीण

पुलिस जांच में सामने आया कि कनक पटेल और उनका परिवार कई वर्षों से जिस जमीन पर रह रहा था, उसे लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि बलराम यादव लगातार परिवार पर मकान खाली करने का दबाव बना रहा था। वह अक्सर घर पहुंचकर विवाद करता, गाली-गलौज करता और धमकियां देता था। घटना वाले दिन भी उसने घर में घुसकर विवाद किया। इससे कनक पटेल मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गए और उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

स्वजन ने किया चक्काजाम, पुलिस ने आरोपित को गनियारी से दबोचा

naidunia_image

कनक की अस्पताल में मौत से स्वजन आक्रोशित हो गए। पीएम के बाद शव गांव लाकर स्वजन ने चौक पर चक्काजाम कर दिया। इधर कनक पटेल की मौत के बाद आरोपी बलराम यादव फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सीपत थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। जांच के दौरान आरोपित के गनियारी क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे भी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर:12 लाख के मुआवजे के लिए मृतक की पत्नी बनी मकान मालकिन, लेबर कोर्ट ने खारिज किया फर्जी दावा



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!