छत्तीसगढ़

खारंग नदी से हो रही थी रेत की चोरी, लोडिंग के दौरान पल्टी ट्रैक्टर ट्राली में दबकर नाबालिग की मौत


बिलासपुर के गढ़वट गांव में अवैध रेत खनन के दौरान ट्रैक्टर पलटने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 03:48:38 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 03:49:47 PM (IST)

खारंग नदी से हो रही थी रेत की चोरी, लोडिंग के दौरान पल्टी ट्रैक्टर ट्राली में दबकर नाबालिग की मौत
लोडिंग के दौरान पल्टी ट्रैक्टर ट्राली में दबकर किशोर की मौत

HighLights

  1. दूसरा युवक गंभीर, सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया
  2. खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे
  3. नाबालिगों को अवैध खनन में झोंकने के आरोप लगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़वट में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच अवैध रेत खनन के बाद लौट रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उसमें सवार एक 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ट्रैक्टर पलटने से दबे किशोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली में सवार अमित कश्यप और अमित यादव नीचे दब गए। गंभीर चोटों के कारण अमित कश्यप, पिता रमेश कश्यप, की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं अमित यादव को गंभीर हालत में पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि मृतक किशोर अवैध रेत घाट पर कैसे पहुंचा और क्या वह खनन में शामिल लोगों के साथ था या संयोगवश वहां मौजूद था।

मामा के साथ रहता था अमित

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमित कश्यप अपने पिता के साथ नहीं, बल्कि अपने मामा के साथ गढ़वट में रह रहा था। वह किन परिस्थितियों में मामा के पास रह रहा था और घटना के समय घाट पर क्यों मौजूद था, यह अब भी जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

विभागीय लापरवाही पर सवाल

इस हादसे ने खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग केवल सड़कों पर औपचारिक कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है, जबकि रेत घाटों पर अवैध खनन खुलेआम जारी रहता है। निगरानी के अभाव में रेत चोर रात के अंधेरे में बेखौफ होकर खनन करते हैं।

नाबालिगों को जोखिम में झोंकने का आरोप

यह भी सामने आया है कि अवैध खनन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए नाबालिगों को भी शामिल किया जा रहा है। ऐसे खतरनाक कार्यों में उनकी मौजूदगी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनकी जान के लिए भी गंभीर खतरा बन रही है।

घाटों पर कार्रवाई की कमी

जानकारों का मानना है कि यदि खनिज विभाग रेत घाटों पर सख्ती से कार्रवाई करे, तो अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। लेकिन विभाग द्वारा मुख्य ठिकानों पर कार्रवाई से बचना रेत चोरों को अप्रत्यक्ष संरक्षण देने जैसा प्रतीत होता है।

गढ़वट में ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से एक किशोर की मौत हो गई है और दूसरा घायल है। मामले में ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोर वहां कैसे पहुंचा और रेत चोरी के खेल में कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच चल रही है।

-अंशिका जैन, रतनपुर थाना प्रभारी



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!