Uncategorized

कांकेर कृषि महाविद्यालय में परीक्षा परिणाम को लेकर प्रदर्शन:एबीवीपी ने रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया, 100 फेल; पेपर लीक होने का आरोप

कांकेर में कृषि महाविद्यालय में चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए परीक्षा परिणाम की दोबारा जांच कराने की मांग की। करीब साढ़े पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद शाम 5:30 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति के सचिव ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रदर्शन रोक दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि चौथे सेमेस्टर की परीक्षा अगस्त 2026 में हुई थी। इसका परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किया गया। इस सेमेस्टर में कुल 107 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि इनमें से केवल 7 को पास किया गया, जबकि बाकी 100 विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया। परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप विद्यार्थियों ने बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कीट विज्ञान (AENT-221) विषय का पेपर लीक हो गया था। इसके कारण विद्यार्थियों को 7 सितंबर को दोबारा परीक्षा देनी पड़ी थी। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि परीक्षा परिणाम में भी कई गड़बड़ियां हुई हैं। कुछ ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा में उपस्थित दिखाकर पास कर दिया गया, जो परीक्षा देने नहीं पहुंचे थे। वहीं, परीक्षा देने वाले कई विद्यार्थियों को अनुपस्थित दर्ज कर दिया गया है। दोबारा जांच की मांग परीक्षा परिणाम से नाराज विद्यार्थियों ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर परिणाम दोबारा जारी करने की मांग की। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 5:30 बजे तक चला। इस दौरान कुलपति के सचिव ने विद्यार्थियों को उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन रोक दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!