छत्तीसगढ़
Kabadi Godown Fire: रायगढ़ में कबाड़ी गोदाम में लगी भयंकर आग, बुझाने में जुटीं कई फायर ब्रिगेड, देखें Video


स्थानीय लोगों के मुताबिक, कबाड़ी गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील कबाड़ सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। शुरुआती दौर में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि प्रयास नाकाफी साबित हुए।



