छत्तीसगढ़
IPL Match in Raipur: टूटा पैर फिर भी दोस्त के कंधे पर मैच देखने पहुंचा फैन, विराट के लिए गूंजा स्टेडियम, बाहर ब्लैक में बिके टिकट


मैच के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के फ्री पास की जमकर कालाबाजारी भी देखने को मिली। स्टेडियम के बाहर दलालों के गिरोह 4,000, 6,000 और 8,000 रुपए तक में टिकट बेचते नजर आए। इनमें ज्यादातर टिकट फ्री पास वाले बताए जा रहे थे। वहीं कई लोग ऑनलाइन खरीदे गए टिकट भी ऊंचे दामों पर बेचते दिखे।




