छत्तीसगढ़
Heat wave alert: सरगुजा में हीट वेव का अलर्ट, झुलसा रही गर्मी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जब शरीर का तापमान (Heat wave alert) असामान्य रूप से बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता, तब व्यक्ति लू की चपेट में आ सकता है। लू लगना एक मेडिकल इमरजेंसी है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार (40 डिग्री या अधिक), गर्म और लाल त्वचा, पसीना कम या बंद होना, सिरदर्द, चक्कर, उलझन, तेज नाड़ी, कमजोरी, उल्टी आदि शामिल हैं। गंभीर स्थिति में व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है।



