छत्तीसगढ़
H1N1 Case: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची पाई गई पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट मोड पर


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार स्वाइन फ्लू में तेज बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति में इस तरह के लक्षण लगातार बने रहते हैं या उनकी स्थिति बिगड़ती है, तो उसे जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। विशेष रूप से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले लोगों में फ्लू जैसे लक्षण सामने आने पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।



