*गुरसिया में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रज्ज्वलित किया गया ‘आशीर्वाद का दीप’* *25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत गुरसिया में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों ने की सहभागिता*

गोविंद अग्रवाल /कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच रासकुंवर, सचिव राजेश नायक, निर्माण अधिकारी राजेंद्र तंवर, उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा अग्रवाल सहित समस्त पंचगण एवं रोजगार गारंटी योजना से जुड़े मेट उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत से जुड़े कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
ग्राम पंचायत गुरसिया में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीण स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पंचायत के पदाधिकारियों के साथ रोजगार गारंटी योजना से जुड़े मेटों की उपस्थिति भी रही।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को एकजुट करने के साथ ही समाज और क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का समापन उपस्थित लोगों की सहभागिता और शुभकामनाओं के साथ किया गया।



