छत्तीसगढ़
Google Maps Accident: गूगल मेप के सफर से एक और हादसा! पहले बरेली, केरल और अब बिलासपुर


शुरुआती जांच के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। रात के अंधेरे में चालक को सामने अधूरे पुल और सड़क खत्म होने का अहसास तब हुआ, जब वह सुरक्षा बैरिकेड्स के बेहद करीब पहुंच चुका था। चालक ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाए, लेकिन तेज गति के कारण वाहन फिसलता हुआ आगे बढ़ गया। कार पहले सुरक्षा के लिए रखे ड्रमों और बैरिकेड्स को तोड़ते हुए हवा में उछली और सीधे 30 फीट नीचे सूखी नदी में जा गिरी।



