Uncategorized
गौरेला में भाजयुमो जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर सड़क पर केक काटने का मामला, फेसबुक लाइव वीडियो के आधार पर केस दर्ज

गौरेला में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे के जन्मदिन पर बीच सड़क मंच लगाकर केक काटने और ट्रैफिक जाम करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई फेसबुक लाइव वीडियो के आधार पर की है।
मामले में पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
साथ ही पुलिस वीडियो की जांच भी कर रही है।


