Uncategorized

गणेशोत्सव भीड़ को देखते हुए शहर में मालवाहक वाहनों की एंट्री का समय बदला, 27 सितंबर तक लागू

गणेशोत्सव में देर रात तक उमड़ रही भीड़ को देखते हुए शहर में मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री का समय बदल दिया गया है। शहर के 19 एंट्री पॉइंट से अब सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक ऐसे वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यानी इनके लिए केवल रात 2 से सुबह 5 बजे तक प्रवेश की गुंजाइश रहेगी।

यह व्यवस्था 27 सितंबर तक लागू रहेगी। 28 सितंबर से पहले से लागू प्रतिबंधित आदेश प्रभावी हो जाएगा। गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए बढ़ रही भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी किया है।

इन 19 पॉइंट से शहर में भारी वाहन नहीं आ सकेंगे। रिंग रोड-1 के 13 पॉइंट हैं—तेलीबांधा थाना के सामने चौक, केनाल रोड प्रवेश मार्ग, महावीर नगर चौक, राजेंद्र नगर चौक, पचपेड़ी नाका चौक, संतोषी नगर चौक, भाठागांव चौक, कुशालपुर चौक, रायपुरा चौक, डीडी नगर प्रवेश मार्ग, अरिहंत नगर प्रवेश मार्ग, टाटीबंध चौक और एक्सप्रेस-वे के नीचे रिंग रोड-1।

रिंग रोड-2 के 3 पॉइंट हैं—हीरापुर टर्निंग, गोगांव तिराहा और गोंदवारा तिराहा। अन्य 3 पॉइंट हैं—पाटीदार भवन के सामने भनपुरी, विधानसभा रोड वीआईपी तिराहा और कचना रेलवे क्रॉसिंग।

तेलघानी नाका क्षेत्र में भी भीड़ के कारण 27 सितंबर तक शाम 5 से रात 11 बजे के बीच छह मार्गों पर हल्के वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। इनमें आजाद चौक से तेलघानी नाका, राठौर चौक से तेलघानी नाका, फाफाडीह चौक-स्टेशन चौक से तेलघानी नाका, भाठागांव-मठपुरैना अंडरब्रिज, कर्मा चौक रामनगर-रामनगर ब्रिज और नहरपारा-संजय गांधी चौक से स्टेशन गुरुद्वारा मार्ग शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!