Uncategorized

गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज पर भोला गोस्वामी की शुभकामनाएं, बोले—आस्था और भक्ति के ये पर्व हर घर में लाएं सुख-समृद्धि

गोविंद अग्रवाल /पोड़ी-उपरोड़ा | कोरबा विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के पर्व गणेश चतुर्थी एवं अखंड सौभाग्य, अटूट विश्वास और कठिन तपस्या के पावन पर्व हरतालिका तीज के अवसर पर भोला गोस्वामी कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य लालपुर ने छत्तीसगढ़ सहित कोरबा जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भोला गोस्वामी ने विशेष रूप से प्रदेश की समस्त माताओं एवं बहनों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में इन पर्वों का विशेष महत्व है। गणेश चतुर्थी का पर्व विघ्नों को दूर करने और सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है, वहीं हरतालिका तीज माताओं एवं बहनों की आस्था, श्रद्धा और अखंड सौभाग्य से जुड़ा पावन पर्व है।

उन्होंने कामना की कि भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन से संकट और विघ्न दूर हों तथा हरतालिका तीज का यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

भोला गोस्वामी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील भी की।

इस अवसर पर भोला गोस्वामी ने छत्तीसगढ़ एवं कोरबा जिले के समस्त नागरिकों, माताओं और बहनों के सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!