Uncategorized

एक ही फंदे पर लटकी मिली युवक-युवती की लाश:कोरबा में साड़ी के फंदे पर मिले,प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका,पुलिस जांच में जुटी

कोरबा के लेमरू थाना क्षेत्र के अरतेरा गांव में शनिवार शाम (19 सितंबर) एक युवक और युवती की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। गांव से कुछ दूरी पर जंगल में एक पेड़ से दोनों के शव साड़ी के फंदे से लटके हुए थे। जंगल गए कुछ ग्रामीणों की नजर जब दोनों पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी गांव में दी। कुछ ही देर में घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू की। मुकेश और मुनिता के रूप में हुई पहचान मौके पर मौजूद ग्रामीणों में सुख सिंह यादव और प्रेमसाय का परिवार भी शामिल था। उन्होंने दोनों मृतकों की पहचान मुकेश यादव (21) और मुनिता (18) के रूप में की। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और गांव में ही पले-बढ़े थे। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम तक मुकेश और मुनिता अपने-अपने घर में मौजूद थे। इसके बाद दोनों कब घर से निकले, इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं थी। सुबह जब दोनों अपने-अपने घर में नहीं मिले तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजन दोनों को आसपास के इलाकों में तलाश कर ही रहे थे कि इसी दौरान उन्हें जंगल में एक पेड़ पर युवक और युवती के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों और परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों की पहचान मुकेश और मुनिता के रूप में हुई। एक ही फंदे पर शव मिलने से प्रेम प्रसंग का शक दोनों के शव एक ही फंदे पर मिलने की परिस्थितियों को देखते हुए मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध में नाकाम होने के कारण दोनों ने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस भी फिलहाल मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी और दोनों किन परिस्थितियों में घर से निकले, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंपे घटना की सूचना मिलने के बाद लेमरू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव ने बताया कि मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!