छत्तीसगढ़

धमतरी में तीन सड़क हादसों में चार की मौत, एक गंभीर, दमकल वाहन क्रूजर पर चढ़ा, बाइक भिड़ंत में शोरूम कर्मी ने तोड़ा दम


इन अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 26 May 2026 08:52:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 08:52:45 PM (IST)

धमतरी में तीन सड़क हादसों में चार की मौत, एक गंभीर, दमकल वाहन क्रूजर पर चढ़ा, बाइक भिड़ंत में शोरूम कर्मी ने तोड़ा दम
अग्निशमक वाहन व कू्रजर वाहन में हुई दुर्घटना।- ग्रामीण

HighLights

  1. धमतरी जिला नगरी क्षेत्र में तीन सड़क हादसों में चार की मौत, एक गंभीर
  2. अनियंत्रित दमकल वाहन क्रूजर पर चढ़ा; बाइक भिड़ंत में शोरूम कर्मी ने तोड़ा दम

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। नगरी और केरेगांव थाना क्षेत्रों में कुछ ही घंटों के भीतर तीन दर्दनाक सड़क हादसे हुए हैं। इन अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पहला हादसा डोंगरडुला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ, जिसमें एक किशोर की जान चली गई। दूसरी घटना गट्टासिल्ली मोड़ पर हुई, जहाँ अनियंत्रित दमकल वाहन के क्रूजर पर पलटने से चालक और सफाईकर्मी की मौत हो गई। वहीं तीसरी घटना छुही-सलोनी के बीच दो बाइकों की सीधी भिड़ंत की है, जिसमें एक शोरूम कर्मचारी की जान चली गई। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर

  • नगरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डोंगरडुला के पास हुई पहली सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
  • पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम छिपली निवासी विरेश पटेल (16 वर्ष) अपने साथी दीपक विश्वकर्मा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था।
  • इसी दौरान डोंगरडुला के पास उनकी मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
  • टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी फेंसिंग तार में जा फंसी।
  • इस हादसे में विरेश पटेल को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा दीपक विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया है।

गट्टासिल्ली मोड़ पर दमकल वाहन पलटा, चालक और सफाईकर्मी ने गंवाई जान

  • दूसरी दुर्घटना सोमवार की शाम करीब पांच बजे केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गट्टासिल्ली के पास घटित हुई।
  • नगर पंचायत आमदी का अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) वाहन आग बुझाने का कार्य पूरा करने के बाद वापस धमतरी की ओर आ रहा था।
  • इसी दौरान गट्टासिल्ली मोड़ के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और अनियंत्रित दमकल वाहन सड़क किनारे खड़ी एक क्रूजर गाड़ी के ऊपर पलट गया।
  • इस भीषण हादसे में फायर ब्रिगेड वाहन के चालक राजू साहू और नगरी स्वच्छता कमांडो के सफाई कामगार फलेन्द्र साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, शोरूम कर्मचारी की मौत

  • तीसरी सड़क दुर्घटना छुही और सलोनी ग्राम के बीच हुई। ग्राम कुकरेल नयापारा निवासी पन्नालाल यादव (25 वर्ष) एक ट्रैक्टर शोरूम में कार्यरत था।
  • वह 25 मई को अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम लड़ेर स्थित अपने नाना के घर गया हुआ था।
  • वहां से जब वह वापस अपने घर लौट रहा था, तभी छुही और सलोनी के बीच सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
  • इस हादसे में पन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी पहुँचाया, जहाँ रात 9:10 बजे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे, पुलिस जांच में जुटी

मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पन्नालाल यादव का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। नगरी और केरेगांव थाना पुलिस ने तीनों सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और डोंगरडुला हादसे के फरार अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!