छत्तीसगढ़

धार्मिक कार्यक्रम में चोटिल हुए डिप्टी CM अरुण साव: सिम्स में इलाज के बाद पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर, निर्धारित कार्यक्रम निरस्त

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। जानकारी के मुताबिक, लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अरुण साव को पैर में चोट लगी। चोट लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लाया गया।

सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच की और प्राथमिक इलाज किया। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा।

चोट लगने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। उनकी चोट की गंभीरता और आगे के इलाज को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि, उनके स्टाफ ने इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उनका कहना है कि यह रूटीन चेकअप था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!