छत्तीसगढ़

धार्मिक कार्यक्रम में चोटिल हुए डिप्टी CM अरुण साव, सिम्स में इलाज के बाद पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर; निर्धारित कार्यक्रम निरस्त

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। जानकारी के मुताबिक, लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उनके पैर में चोट लगी। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लाया गया।

सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच की और प्राथमिक उपचार किया। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सहायता दी गई।

चोट लगने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। उनके कार्यक्रमों में यह बदलाव चोट के कारण किया गया है। हालांकि, उनकी चोट की गंभीरता और आगे के इलाज को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

इस संबंध में उनके स्टाफ ने अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। स्टाफ का कहना है कि यह एक रूटीन चेकअप था। घटना के बाद से उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि अरुण साव छत्तीसगढ़ सरकार में डिप्टी सीएम हैं और लोरमी क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनके पैर में चोट लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल उनका इलाज सिम्स अस्पताल में किया गया और उन्हें कच्चा प्लास्टर बांधकर छुट्टी दे दी गई है। आगे की जांच या इलाज की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!