छत्तीसगढ़
धार्मिक कार्यक्रम में चोटिल हुए डिप्टी CM अरुण साव: सिम्स में इलाज के बाद पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर, निर्धारित कार्यक्रम निरस्त
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। जानकारी के मुताबिक, लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में उनके पैर में चोट लगी। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लाया गया।
सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच की और प्राथमिक इलाज किया। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा। फिलहाल उनकी हालत के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
चोट लगने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। उनकी चोट की गंभीरता और आगे के इलाज को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
हालांकि, उनके स्टाफ ने इस घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्टाफ का कहना है कि यह एक रूटीन चेकअप था।



