छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त तक पूरी होगी पदोन्नति प्रक्रिया, सभी संभागों और जिलों को जारी किए कड़े निर्देश, DPI ने तय की समय-सीमा

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर लंबे समय से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया को तय समय-सीमा में पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। व…और पढ़ें

HighLights
- 1 अप्रैल की स्थिति में वरिष्ठता सूची का प्रकाशन पूरा
- 15 अगस्त तक जारी होंगे पदोन्नति के अंतिम आदेश
- सभी संभागों और जिलों को जारी किए कड़े निर्देश
नवदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर लंबे समय से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया को तय समय-सीमा में पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। विभाग ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत वर्तमान में प्रचलित सेवा भर्ती नियमों के अनुसार लिपिक वर्गीय, अलिपिक वर्गीय, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई आगामी 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को कहा गया है।
वरिष्ठता सूची का हो चुका है प्रकाशन
लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पदोन्नति प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए फीडिंग कैडर के पदों की 1 अप्रैल की स्थिति में प्रावधिक एवं अंतरिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन पहले ही किया जा चुका है।




