छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का जिला मुख्यालय   जशपुर मे काम बंद कलम बंद हड़ताल

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला जशपुर के जिला संयोजक संतोष टांडे, संरक्षक विनोद कुमार गुप्ता, महासचिव राजेश अम्बस्ट, सलाहकार संजीव प्रसाद, सोहन राम भगत, उप संयोजक जोगेंद्र प्रसाद यादव अजय कुमार गुप्ता, सचिव अविनाश शर्मा, कोषाध्यक्ष ओ पी भारती सहित जिला कार्यकारणी पदाधिकारियो एवं समस्त संगठनों के जिलाध्यक्ष जिला पदाधिकारियो तहसील संयोजको, समस्त संगठनों के ब्लॉक अध्यक्षों और ब्लॉक पदाधिकारियो और हजारों की संख्या मे अधिकारियो कर्मचारियों की उपस्थिति  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आहान पर जिला जशपुर के समस्त अधिकारी कर्मचारी दिनांक 22.08.2025 को सामूहिक अवकाश में रहकर काम बंद कलम बंद हड़ताल जिला मुख्यालय जशपुर  रणजीता स्टेडियम के पास धरना प्रदर्शन कर शहर के मुख्य मार्ग पर रैली निकाल कर 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम सौपा फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा द्वारा नियुक्त जशपुर जिला पर्यवेक्षक श्री बिंदेश्वर रौतिया प्रांताध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ छ ग ने अपने सम्बोधन मे कहा – मोदी की गारंटी लागू कराने आज राज्य के 33 जिला मुख्यालयों मे काम बंद कलम बंद हड़ताल के माध्यम से ग्यारह सूत्रीय मांग पुरा करने का ज्ञापन मुख्यमंत्री छ ग शासन को सौपा जा रहा है शासन को शीघ्र ही फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करनी चाहिए और पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुवे कर्मचारियों की समस्या दूर करनी चाहिए अन्यथा आगामी दिनों फेडरेशन का अनिश्चितकालीन आंदोलन तय है, जिला संरक्षक श्री विनोद गुप्ता ने अपने सम्बोधन मे देय तिथि से मंहगाई भत्ता और 2019 से लंबित DA एरियर की राशि को GPF खाते मे समायोजन सहित चार स्तरीय वेतनमान लागू कराने समस्त अधिकारियो कर्मचारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया, जिला महासचिव राजेश अम्बस्ट द्वारा फेडरेशन के गठन व फेडरेशन का उद्देश्य और विस्तार को परिभाषित करते हुवे सहायक शिक्षकों पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारियो को त्रिस्त्रीय वेतनमान तथा नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित वेतन व समयाबद्ध पदोन्नति लेने कर्मचारी अधिकारी को एकजुट रहकर आवाज़ बुलंद करने का आहवन किया जिला उप संयोजक अजय गुप्ता ने अपने उदबोधन मे कहा राज्य शासन को अपने किये गये मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षक एल बी सवर्ग का वेतन विसंगति को दूर कर प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर एल बी  सवर्ग को पुरानी पेंशन, कर्मोन्नति पदोन्नति देने के साथ राज्य के पंचायत सचिव वर्ग को शासकीयकरण करने की मांग रखी जिला उप संयोजक जोगेंन्द्र यादव ने लिपिको,सहायक शिक्षको, स्वस्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन कर्मचारी, पटवारियों की वेतन विसंगति को दूर करने के वादे को पुरा कराने पर प्रकाश डाला, मो रफीक खान जिलाध्यक्ष लिपिक संघ ने कहा – शाशन को अपनी हठधर्मिता छोड़कर मोदी की गारंटी के रूप मे घोषणा पत्र मे किये गये वादे अनुसार लिपिको,पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों,राजस्व अधिकारियो सहित समस्त विभागों मे कार्यरत कर्मचारियों अधिकारियो की 11 सूत्रीय मांग भी शीघ्र पुरा होगा, जिला फेडरेशन कार्यकारणी के  पदाधिकारियो मे संजीव प्रसाद, सोहन भगत अविनाश शर्मा, ओ पी भारती,विनय श्रीवास्तव, सुभाष शर्मा,नंद कुमार यादव, हीरालाल भगत,श्याम बिहारी चौहान,प्रवीन तिर्की, भगवती चरण टंडन, टी पी कुशवाहा,अनिल बेहरा, संतोष स्वर्णाकर, अखिलेश यादव, संतोष प्रसाद शुक्ला, संतोष स्वर्णकार, कृष्ण कुमार यादव, गायत्री देवता, जायधन नायक,आकता खातून, सहित सभी तहसील संयोजक संजय दास,देवशरण सिंह,अरविन्द बालदेव, बालदेव गवाला, यशवंत यादव, प्रेमशंकर यादव, रोहित त्रिपाठी, नरेश राम चौहान आदि ने सम्बोधन मे कहा – अन्य भा ज पा शाषित राज्य की तरह छत्तीसगढ़ राज्य मे भी कैशलेश चिकत्सा सुविधा, 10% की बांड को सिथिल कर सभी आश्रितो को अनुकम्पा नियुक्ति, अनियमित,कार्यभारित, दैनिक वेतनभोगी सविदा कर्मचारियों को नियमित पस्थपना देने, सेवा निबृति की आयु 65 वर्ष करने की मांग किया,*

*फेडरेशन के जशपुर जिला संयोजक संतोष टांडे ने अपने सम्बोधन मे कहा – फेडरेशन मे अनियमित,दैनिक वेतन भोगी, सविदा, लघु वेतन कर्मचारी सहित सभी सवर्ग के कर्मचारी से लेकर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जुड़े हुवे है प्रदेश मे 5 लाख अधिकारी कर्मचारी का प्रतिनिधि संगठन कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन है जिसके प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा द्वारा दिनांक  30-06 -2025 को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को हड़ताल नोटिश देकर समय अवधि में मांग पुरा करने का निवेदन किया गया और समय अवधि मे मांग पुरा नहीं किए जाने पर 22.08.2025 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में हड़ताल किये जाने का अल्टीमेटम पूर्व मे ही दे दिया गया था किंतु 11 सूत्रीय मांगों के विषय में शासन द्वारा आज पर्यंत फेडरेशन से ना तो कोई चर्चा किया ना कोई बैठक ना ही मांगों पर कोई समाधान किया जो कि राज्य के कर्मचारी अधिकारी के साथ अन्याय और उपेक्षा शासन द्वारा किया जा रहा है इसलिए आंदोलन के दूसरे चरण मे जिला मुख्यालय जशपुर मे व्यापक धरना प्रदर्शन कर रैली निकाल कर जमकर नारे बाजी की गई श्री टांडे ने आगे कहा ऐसे में फेडरेशन का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता*

*जिला मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया रैली जब कलेक्ट्रेड के पास पहुंची तो अपनी आवाज़ बुलंद करते हुवे फेडरेशन  प्रतिनिधिमांडल द्वारा मुख्यमंत्री,मुख्यसचिव के नाम 11 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से सौपा गया अपर कलेक्टर श्री साहू द्वारा ज्ञापन लेकर विधिवत भेजनें की बात कही*

*धरना स्थल पर मंच  संचालन महासचिव राजेश अम्बस्ट द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन उप संयोजक जोगेंद्र प्रसाद यादव द्वारा किया गया*

*छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला – जशपुर (छ ग)*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!