छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सीएम विष्णु देव साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की लंबित रेल परियोजनाओं को गति देने पर चर्चा …और पढ़ें

HighLights
- मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से नई परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का किया आग्रह
- सीएम साय और अश्विनी वैष्णव की बैठक में नई रेल लाइनों पर बनी सहमति
- निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में, तेजी से काम आगे बढ़ाने का दिया भरोसा
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की लंबित रेल परियोजनाओं को गति देने पर चर्चा की। बैठक में 295 किलोमीटर लंबी कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन, 140 किलोमीटर रावघाट-जगदलपुर परियोजना सहित कई नई रेल लाइनों की प्रगति की समीक्षा हुई।
लंबित रेल परियोजनाओं और भूमि अधिग्रहण पर समीक्षा
मुख्यमंत्री ने बताया कि रावघाट-जगदलपुर परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है और निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने सरडेगा-पत्थलगांव-अंबिकापुर, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा तथा अंबिकापुर-बरवाडीह रेल परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर की बिक्री पर पूरी तरह बैन, हेल्थ मिनिस्टर का बड़ा फैसला; पाम ऑयल-मिल्क पाउडर से होता था तैयार
रेल मंत्री का आश्वासन
रेल मंत्री ने सभी प्रमुख परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने और आवश्यक स्वीकृतियों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद संतोष पांडेय भी मौजूद रहे।




