छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अंडे से भरी लोड पिकअप पलटी, बाल्टी भर भरकर घर ले गए गांव वाले

हाथ में बाल्टियां, थैले, बोरी और बर्तन लिए सड़क पर बिखरे और कीचड़ में सने अंडों को भी किसी ने नहीं छोड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। …और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुर नगर। बागबहार थाना क्षेत्र के कुकरगांव में खरसिया से कांसाबेल की ओर जा रही एक अंडा लदी तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक बाल-बाल बच गया। वाहन को छोड़कर चालक मौक़े से भाग गया। घटना के बाद अंडे लेने के लिए ग्रामीणों में होड़ मच गईं। हाथ में बाल्टियां, थैले, बोरी और बर्तन लिए सड़क पर बिखरे और कीचड़ में सने अंडों को भी किसी ने नहीं छोड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में अब तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।






