राजनांदगांव में 34°C, अम्बिकापुर में 17.8°C; छत्तीसगढ़ में बारिश थमी
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और गर्मी तथा उमस का असर बढ़ने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेशभर में मौसम ड्राई रहा, हालांकि एक-दो जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना है, जिसके बाद कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 34°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जहां दिन में सबसे ज्यादा गर्मी रही। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8°C अम्बिकापुर में दर्ज किया गया, जिससे वहां रातों में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।
राजधानी रायपुर में आज (12 अक्टूबर) मौसम साफ रहेगा। बादल छंटने के बाद तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ी हुई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से मध्यप्रदेश तक ट्रफ लाइन का असर देखने को मिल रहा है। इसी वजह से प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमी है और मौसम ड्राई बना हुआ है।
प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे गर्मी और उमस का असर बढ़ने लगा है, जिसका असर आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा। इसके बाद कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है।



