छत्तीसगढ़
CG Bank Scam: SBI में बड़ा घोटाला, तत्कालीन कैशियर ने बैंक से उड़ाए 2 करोड़ रुपए, ACB ने किया अरेस्ट


एसीबी अधिकारियों के अनुसार, 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच आरोपी ने कुछ बैंक कर्मियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पद का दुरुपयोग किया। बैंक के रिकॉर्ड और खातों में हेरफेर कर लगभग 2.06 करोड़ रुपये की रकम का गबन किया गया, जिससे बैंक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।



