Uncategorized

BJP नेता के भतीजे को हाथ-मुक्के से जमकर पीटा, VIDEO:अंबिकापुर में रोककर पैसे मांगे, नहीं देने पर घेरकर मारपीट की, एक आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर के महामाया रोड पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे के साथ मारपीट की गई है। कुछ युवकों ने स्कूटी सवार अभिरत सिंहदेव को रोका और पैसों की मांग की। नहीं देने पर घेरकर हाथ-मुक्के से जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव (22) ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि, 7 सितंबर की शाम को वह अपने दोस्त देव दुबे के साथ स्कूटी से महामाया पारा जा रहा था। समलाया मंदिर के पास गोलू पठान, राज बंगाला और कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। उससे पैसों की मांग की गई। नहीं देने पर उसे घेरकर मारपीट की गई। आरोप है कि युवकों ने अभिरत सिंहदेव के पॉकेट से 2500 रुपए भी निकाल लिया। युवकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। अब CCTV आया सामने अब इस मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि, स्कूटी सवार अभिरत सिंहदेव के रुकने के बाद युवकों ने उसे घेर लिया। झूमाझटकी और मारपीट भी की। किसी तरह अभिरत वहां से स्कूटी लेकर भाग निकला। एक गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की नहीं हुई शिनाख्त इस मामले में पुलिस ने गोलू पठान, राज बंगाला सहित कई के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 119(1), 324(2) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी राज बंगाला को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपी फरार है। CCTV फुटेज के आधार पर बाकी आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। …………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… सीनियर छात्रों ने जूनियर को लात-घूंसों से पीटा,VIDEO: प्रदर्शन में शामिल होने से मना करने पर मारपीट, कॉलेज में पुराने छात्रों की एंट्री बैन बिलासपुर के डीपी विप्र लॉ कॉलेज में फ्रेशर स्टूडेंट के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने LLB फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र तुषार दुबे पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया। छात्र के मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज कर लात-घूंसों से मारपीट की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!