छत्तीसगढ़

बिलासपुर-रायपुर रूट की 10 मेमू गाड़ियां हुईं रद; रोजाना सफर करने वाले यात्री होंगे परेशान


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल अंतर्गत निपनिया-भाटापारा रेल सेक्शन में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस रूट पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 380 पर रोड अंडरब्रिज (RUB) का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके तहत रिलिविंग गर्डर के डी-लांचिंग कार्य के लिए रेलवे द्वारा ‘ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक’ लिया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के इस अनिवार्य कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा और 25, 26, 28 तथा 29 जून को कुल 10 ट्रेनें रद रहेंगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, पहला ब्लॉक बुधवार की रात 10 बजे से देर रात 2 बजे तक (4 घंटे) लिया गया। वहीं दूसरा ब्लॉक 28 जून की रात 11 बजे से 29 जून की सुबह 2:30 बजे तक रहेगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से समाप्त किया जा रहा है, जो ब्लॉक की अवधि के दौरान इस प्रभावित सेक्शन से गुजरती हैं।

जानिए कौन सी ट्रेन किस तारीख को रहेगी रद

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विभिन्न तारीखों में रद रहने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:

  • 25 व 28 जून को रद रहने वाली ट्रेनें:
  • 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर
  • 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
  • 26 व 29 जून को रद रहने वाली ट्रेनें:
  • 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर
  • 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
  • 28 जून को रद रहने वाली ट्रेनें:
  • 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर
  • 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
  • 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर

इन ट्रेनों का बीच में ही समाप्त होगा परिचालन (शॉर्ट टर्मिनेशन)

यात्रियों की सुविधा और परिचालन को संतुलित करने के लिए रेलवे कुछ प्रमुख ट्रेनों को गंतव्य से पहले रोककर वहीं से वापस चलाएगा:

गोंदिया-झाड़सुगुड़ा मेमू पैसेंजर (68861): 25 व 28 जून को यह गाड़ी गोंदिया के बजाय बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। यानी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच इसका परिचालन रद रहेगा।

कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203): 25 जून को इस ट्रेन को बिलासपुर में ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) कर दिया जाएगा। यह बिलासपुर से रायपुर के मध्य रद रहेगी।

यात्रियों से अपील: रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ब्लॉक के दिनों में घर से निकलने से पहले ट्रेनों की लाइव स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!