छत्तीसगढ़
बिलासपुर में जिला पंचायत CEO के खिलाफ बसपा का प्रदर्शन, पंचायत सचिव से जातिगत दुर्व्यवहार का आरोप


वहीं, जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि बैठक में कथित दुर्व्यवहार का आरोप सही नहीं है। बैठक में कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे और वहां किसी तरह का जातिगत दुर्व्यवहार नहीं हुआ। CEO के मुताबिक, इस मामले की शिकायत पहले ही SC-ST आयोग में की जा चुकी है और आयोग की ओर से जांच भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच उन्होंने स्वयं नहीं बल्कि पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कराई थी।




