छत्तीसगढ़

बिलासपुर में गैस एजेंसियों की मनमानी जारी, बालाजी के बाद अब विनोद एजेंसी पर फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा


बिलासपुर के तारबाहर स्थित विनोद गैस एजेंसी में ग्राहकों के नाम पर फर्जी बुकिंग और कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। एक अधिवक्ता उपभोक्ता ने केवल …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 10:48:45 AM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 10:48:45 AM (IST)

बिलासपुर में गैस एजेंसियों की मनमानी जारी, बालाजी के बाद अब विनोद एजेंसी पर फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. तारबाहर स्थित विनोद गैस एजेंसी पर लगे गंभीर आरोप।
  2. ग्राहकों के नाम पर फर्जी बुकिंग का खेल उजागर।
  3. खाद्य विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः गैस एजेंसियों की मनमानी और फर्जीवाड़े का दायरा बढ़ता जा रहा है। मगरपारा की बालाजी एजेंसी के बाद अब तारबाहर स्थित विनोद गैस एजेंसी में गंभीर गड़बड़ी उजागर हुई है। उपभोक्ता ने केवल तीन गैस सिलिंडर लिए, जबकि आनलाइन रिकार्ड में 10 सिलिंडर दर्ज हैं।

रसोई गैस की कालाबाजारी और उपभोक्ताओं के नाम पर फर्जी सिलेंडर जारी करने का बड़ा खेल चल रहा है। तारबाहर क्षेत्र स्थित विनोद गैस एजेंसी की मनमानी का शिकार इस बार एक अधिवक्ता मनीष मिश्रा बने हैं। उपभोक्ता का स्पष्ट आरोप है कि उन्होंने एजेंसी से अब तक मात्र तीन घरेलू गैस सिलिंडर ही प्राप्त किए हैं, लेकिन जब आनलाइन रिकार्ड की पड़ताल की गई तो उनके नाम पर 10 सिलिंडर की डिलीवरी दर्ज मिली।

फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद एजेंसी संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। उपभोक्ता ने पूरे साक्ष्यों के साथ खाद्य विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर विभाग ने खानापूर्ति करते हुए जांच टीम तो गठित कर दी, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट को दबाकर रखा गया है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पीडित का आरोप है कि जिले की अधिकांश गैस एजेंसियों में आम उपभोक्ताओं के नाम पर फर्जी तरीके से सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। लोग डर और झंझट के कारण शिकायत करने सामने नहीं आते, जिसका फायदा एजेंसी संचालक उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की गाइडलाइन, आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य

बालाजी एजेंसी के बाद दूसरा बड़ा मामला

बिलासपुर में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मगरपारा चौक स्थित बालाजी गैस एजेंसी में भी उपभोक्ताओं के हक पर डाका डालने और अनियमितता की गंभीर शिकायतें सामने आ चुकी हैं। लगातार उजागर हो रहे मामलों के बावजूद खाद्य विभाग की ढिलाई से एजेंसी संचालकों के हौसले बुलंद हैं और उपभोक्ता परेशान हैं।

पीडि़त ने कहा- सख्त कदम नहीं तो जाऊंगा कोर्ट

इस संबंध में शिकायतकर्ता अधिवक्ता मनीष मिश्रा का कहना है कि मैंने एजेंसी से केवल तीन सिलिंडर लिए हैं, जबकि आनलाइन रिकार्ड में 10 दर्ज हैं। यह सीधे तौर पर धोखाधड़ी और कालाबाजारी है। खाद्य विभाग में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि प्रशासन ने संचालक व एजेंसी के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाया तो मैं सीधे न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!