छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बेटियों के सामने मां का कत्ल, पिता ने पत्नी के चेहरे पर कई बार मारी लात, पैर से गला दबाकर की हत्या


बेटियों के सामने ही हैवानियत करते हुए अपनी पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसने पैर से पत्नी का गला दबा दिया। साथ ही उसने अपनी पत्नी के चेहरे …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 06:31:53 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 06:31:52 PM (IST)

बिलासपुर में बेटियों के सामने मां का कत्ल, पिता ने पत्नी के चेहरे पर कई बार मारी लात, पैर से गला दबाकर की हत्या
बेटियों के सामने मां का कत्ल।

HighLights

  1. बिलासपुर में शराबी पति का खौफनाक चेहरा
  2. नेहरू नगर में घरेलू सहायिका की बेरहमी से हत्या
  3. पहले ससुर को भी उतार चुका है मौत के घाट

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बेटियों के सामने ही हैवानियत करते हुए अपनी पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसने पैर से पत्नी का गला दबा दिया। साथ ही उसने अपनी पत्नी के चेहरे को कई बार लात से मारा। इससे महिला की मौत हो गई। मां की हालत देखकर बेटियों ने शोर मचाया। तब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेक मामले की जांच शुरू कर दी है।

शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर की हत्या

सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि नेहरू नगर में रहने वाली पुष्पलता यादव(37) घरेलु सहायिका का काम करती थीं। उनका पति युवराज यादव कुछ काम नहीं करता था। रविवार की सुबह महिला दूसरे के घरों से काम करके लौटी। तब युवराज घर पर ही था। बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन को संभाल रही थी। युवराज ने शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से रुपये मांगे। महिला ने मना किया तब वह झगड़ा करने लगा। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इससे बचने के लिए महिला बाथरूम की ओर भागने लगी। उसने पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसने पैर से पत्नी का गला दबा दिया।

बेटियों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को जानकारी दी

उसने कई बार पत्नी के चेहरे पर लात से मारा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर पिता की हैवानियत देखकर 12 साल की बड़ी बेटी अपनी दो साल की छोटी बहन को लेकर सड़क की ओर भागी। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी जब तक मौके पर पहुंचे पुष्पलता की मौत हो गई थी। इसकी सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

मकान मालकिन पहुंची थी घर खाली कराने

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पुष्पलता नेहरू नगर स्थित किराए के मकान में रहकर दूसरे के घरों में काम करने जाती थीं। उनका बड़ा बेटा भी डेयरी में काम कर घर चलाने के लिए अपनी मां का हाथ बंटाता था। इधर युवराज उनके कमाए रुपयों को शराब पीकर उड़ा देता था। वह आए दिन शराब पीकर मोहल्ले में हंगामा करता था। आए दिन मिल रही शिकायत के बाद मकान मालकिन उन्हें घर खाली करने के लिए कहती थी। रविवार को भी वह मकान खाली करने के लिए पहुंची थी। तभी पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। उन्हें झगड़ता देख मकान मालकिन लौट गई थी।

बेटी पर भी बेलन से किया था वार

हत्या की सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि घटना के वक्त घर पर पुष्पलता के साथ उनकी 12 साल की बड़ी बेटी और दो साल की छोटी बेटी मौजूद थी। पुलिस की पूछताछ में बालिका ने बताया कि मकान मालकिन के जाते ही पिता ने मारपीट शुरू कर दी। उसने बेलन फेंककर अपनी बड़ी बेटी को भी मारा। जब उसकी मां अपनी जान बचाने के लिए भाग रही थी तो उसे पकड़कर सिर को दीवार पर मार दिया। इसके बाद जब वह फिर से भागने लगी तो फर्श पर गिराकर पैर से गले को मारा।

ससुर की हत्या के मामले में जा चुका है जेल

पुष्पलता की हत्या की सूचना मिलते ही उसकी जेठानी रानी भी मौके पर पहुंची। उसने दोनों बेटियों को संभालना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि युवराज आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। करीब 12 साल पहले उसने टिकरापारा में अपने ससुर से विवाद किया। इसी बीच उसने अपने ससुर के सिर पर लाठी से वार कर दिया। इससे उसके ससुर की मौत हो गई थी। मामले में वह करीब एक साल तक जेल में रहा।

यह भी पढ़ें- मिड डे मील का चावल गाड़ी की डिक्की में ले जाते पकड़े गए प्रधानपाठक, सूरजपुर की घटना

बेटे से भी किया था विवाद

घटना के बाद बड़ी बेटी ने बताया कि सुबह पिता युवराज मोबाइल मांग रहा था। तब बेटे ने मोबाइल देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर उसने बेटे से भी विवाद किया। तब बेटा वहां से अपने बड़े पिताजी के घर शुभम विहार चला गया था। इसके बाद युवराज पत्नी से विवाद कर रहा था। तब पुष्पलता ने अपनी 12 साल की बेटी से बात करते हुए कहा कि इस तरह के झगड़े से आज ही उसकी जान जा सकती है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!