छत्तीसगढ़
Bilaspur Drug Racket: पंजाब से हेरोइन सप्लाई करने पहुंचे 5 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे खोला नेटवर्क का राज


पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं, जबकि तीन आरोपी मुंगेली जिले के निवासी हैं। आरोपियों की पहचान जितेंद्र सिंह रंधावा, जगदीप सिंह, शेख अल्ताफ, अमित कुमार डाहिरे और अवि पाठक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंजाब से लाई गई हेरोइन को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में खपाने की तैयारी थी।




